सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय में मैंगो डे कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य से मोहा मन
-कक्षा एक में नव प्रवेशी बच्चों को विद्यालय आने के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
-स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के तहत बच्चों को रोचक ढंग से दी गई फलों के राजा के आम के बारे में जानकारी
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-
सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बागपार द्वितीय में मैंगो डे कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नव प्रवेशी बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया। आम के रंग में परिधान, मास्क व हाथ में फलों के राजा आम को लेकर बच्चों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चे बेहद उत्सहित दिखे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र प्रताप ने बताया कि स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम के तहत कक्षा एक में नव प्रवेशी बच्चों में विद्यालय आने के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए महिला शिक्षामित्र सरिता यादव ने मैंगो डे कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की। इसके लिए बच्चों को वह तैयार भी कराईं। बच्चे स्कूल से ही आम के रंग के आकर्षक परिधान पहल कर आए। कक्षा कक्ष को आकर्षक चित्रों से सजाया। आम के चित्र वाले पोस्टर, मास्क,प्लास्टिक के खिलौना, आम के साथ साथ आम की टोकरी को भी सम्मिलित किया गया। विद्यालय की शिक्षामित्र सरिता यादव बच्चों को आम के महत्व वाली कविता पर नृत्य के लिए तैयार कराईं। बच्चों ने बेहद रोचक ढंग से मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रताप ने बच्चों को बताया कि आम के महत्व के बारे में बताया। कहा कि विद्यालय में रोचक कक्षा शिक्षण के माध्यम से बच्चों के अभिरुचि के अनुसार खेल खेल में शिक्षण अत्यंत प्रभावी है। बच्चों का विद्यालय से मन नहीं ऊबता। वह नियमित विद्यालय आते हैं और मन से पढ़ाई करते हैं। मैंगो डे मनाने के बाद सभी बच्चों को आम खाने के लिए दिया गया। इससे बच्चे बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर महेंद्र यादव, गोपाल गुप्ता, संतोष तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Maharajganj : एसपी ने की फेरबदल,ठूठीबारी थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, बरगदवा थानेदार को सौंपी यूपी 112 का कमान, देखें सूची